भोजपुरी की ‘धक-धक गर्ल’ की बिग बॉस 19 में एंट्री की चर्चा !

Spread the love

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ 24 अगस्त से टीवी पर धमाल मचाने आ रहा है।

इस बार के सीजन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। हर साल की तरह इस बार भी यह जानने की जिज्ञासा बनी हुई है कि आखिर घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी।

इसी बीच खबरें आ रही हैं कि भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस नीलम गिरी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

शुरुआती जीवन नीलम गिरी का जन्म 19 जून 1997 को भूटान में हुआ था। हालांकि उनका पैतृक घर बलिया, उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पटना, बिहार से पूरी की। फिलहाल उनकी उम्र 28 साल है। नीलम के परिवार में पिता का हार्डवेयर का बिज़नेस है और मां गृहिणी हैं।

उनके जुड़वा भाई निशाल और नवीन गिरी हैं, जबकि बहन का नाम निशा गिरी है।

भोजपुरी सिनेमा में सफर :

नीलम गिरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2020 में पवन सिंह के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘धनिया हमार नया बड़ी हो’ से की थी।

इसके बाद उन्होंने 2021 में अवधेश मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाबुल’ से एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।

इसके अलावा वे ‘इज्जत घर’, ‘यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’, ‘टुन टुन’, ‘कलाकंद’ और ‘जस्ट मैरिड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

क्यों कहा जाता है ‘धक-धक गर्ल’?

नीलम सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी आइटम सॉन्ग्स और म्यूजिक वीडियोज में धमाल मचाया है।

‘निमिया पर आसन’, ‘मच्छारी के कंट के नथुनिया’ और ‘कुंवारे रहब’ जैसे गानों में उनके डांस और एक्सप्रेशंस की खूब चर्चा हुई।

इसी वजह से उन्हें भोजपुरी की ‘धक-धक गर्ल’ कहा जाता है।पर्सनल लाइफ और निरहुआ कनेक्शनभोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर नीलम गिरी का नाम परवेश लाल यादव (दिनेश लाल यादव निरहुआ के छोटे भाई) के साथ जोड़ा जाता रहा है।

हालांकि इस रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। नीलम ने 2022 में निरहुआ के पॉलिटिकल कैम्पेन को भी सपोर्ट किया था।

सोशल मीडिया और नीलम गिरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वह अकसर लिप-सिंक, डांस और ट्रैवलिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस स्टाइल की वजह से उन्हें युवाओं में खास पहचान मिली है।

बिग बॉस 19 में नीलम की एंट्री?

अब चर्चा है कि नीलम गिरी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी।

नीलम अपने एक्टिंग, डांस और बोल्ड अंदाज से घर के माहौल में निश्चित ही तड़का लगाने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *