पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस Ayesha Omar ने हाल ही में अपने नए रियलिटी शो “लाजवाल इश्क” (Lajawal Ishq) की अनाउंसमेंट की है।
जैसे इंडिया में MTV Splitsvilla का क्रेज़ है, वैसे ही पाकिस्तान में यह शो लोगों को हैरान करने वाला है। Ayesha Omar ने इस शो का ट्रेलर रिलीज़ किया और उसी के साथ सोशल मीडिया पर चर्चाओं का तूफान मच गया।–
कैसा होगा पाकिस्तान का Splitsvilla?
शो का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग और बोल्ड है। इसमें 4 कपल्स को एक विला (Luxury Villa) में रखा जाएगा। सभी कपल्स पूरे शो के दौरान एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे।
कैमरे के सामने उनकी केमिस्ट्री, इमोशंस और कॉन्फ्लिक्ट्स को दिखाया जाएगा। Ayesha Omar का कहना है –“ये शो पाकिस्तान के लिए बिल्कुल नया है। हमने हमेशा सीरियल्स और ड्रामाज में प्यार देखा है, लेकिन अब लोग असली लाइफ में कपल्स को देखकर समझ पाएंगे कि सच्चा इश्क क्या होता है।”
ट्रेलर में दिखा ग्लैमर और रोमांस :
‘लाजवाल इश्क’ का ट्रेलर तुर्की (Turkey) में शूट किया गया है।Ayesha Omar सबसे पहले एक शिप (Cruise Ship) पर नजर आती हैं।
इसके बाद वो एक आलीशान विला (Luxury Villa in Turkey) के अंदर जाती हैं।कैमरे में दिखाया जाता है कि लड़के-लड़कियां प्यार, इमोशंस और रोमांस की तलाश में उसी विला में रहेंगे।
ट्रेलर में बिकिनी पहनी मॉडल्स, रोमांटिक डांस और कपल्स के बीच की नोकझोंक भी दिखाई गई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
Pakistani Audience क्यों हैरान है?
पाकिस्तान की ऑडियंस आमतौर पर कंजर्वेटिव टीवी शो देखने की आदी है, जहां ड्रामाज और फैमिली स्टोरीज ज्यादा लोकप्रिय होती हैं।
ऐसे मेंबिकिनी में मॉडल्स,ओपन रोमांस,कपल्स का साथ रहनाये सब देखकर पाकिस्तान की आवाम दो हिस्सों में बंट गई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह पाकिस्तान की कल्चर को खराब करेगा। वहीं, युवाओं का कहना है कि अब पाकिस्तान को भी Bold और Modern Content की जरूरत है।
Ayesha Omar की सफाई :
जब शो को लेकर सवाल उठे तो Ayesha Omar ने इंटरव्यू में सफाई दी। उन्होंने कहा “हम सिर्फ वही दिखाएंगे जो Reality है। इस शो में कुछ भी Vulgar नहीं होगा, बल्कि ये दर्शकों को सिखाएगा कि सच्चा प्यार और रिलेशनशिप कैसे निभाया जाता है।”
इंडिया बनाम पाकिस्तान : Splitsvilla vs Lajawal Ishq इंडिया का MTV Splitsvilla कई सालों से युवाओं का फेवरेट डेटिंग शो है।
इसमें भी कपल्स को एक विला में रखा जाता है और रोमांस, गेम्स, कॉन्फ्लिक्ट्स दिखाए जाते हैं।अब पाकिस्तान में पहली बार ऐसा शो आने वाला है।इसलिए लोग इसे Pakistani Splitsvilla कह रहे हैं।
शो को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन :
Twitter/X पर #LajawalIshq ट्रेंड कर रहा है।कुछ यूजर्स कह रहे हैं – “पाकिस्तान में अब Bold Reality Shows का दौर शुरू हो गया है।”वहीं कुछ का कहना है – “ये सब भारतीय कॉपी है, हमारी कल्चर से मेल नहीं खाता।”
कब और कहां देख पाएंगे ‘लाजवाल इश्क’?
Ayesha Omar और उनकी टीम ने अभी तक शो की Official Release Date नहीं बताई है।लेकिन माना जा रहा है कि इसे Pakistani OTT Platforms और TV चैनल्स पर लॉन्च किया जाएगा।
निष्कर्ष :
‘लाजवाल इश्क’ (Lajawal Ishq) पाकिस्तान का पहला ऐसा शो है जिसमें Open Romance,Bikini Models,Villa Lifestyle और असली प्यार की तलाशसब कुछ एक साथ दिखाया जाएगा।


